{"_id":"5ceee282bdec2207903d6919","slug":"155915947312-bareilly-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शेरगढ़ पुलिस पर घर से एलसीडी उठा ले जाने की तोहमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब शेरगढ़ पुलिस पर घर से एलसीडी उठा ले जाने की तोहमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चोरी के आरोपी की थाने में पटे से पिटाई के मामले में आरोपित शेरगढ़ पुलिस पर नया आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस टीम एक घर से एलसीडी उठा ले गई। परिवार शोर मचाता रह गया। पुलिस ने एलसीडी चोरी की बताई तो परिवार ने उसका खरीद बिल भी दिखाया पर पुलिस नहीं मानी। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर शेरगढ़ पुलिस की शिकायत की। उन्होंने जांच की बात कहकर भेज दिया।
इस्लामपुर निवासी सोनम पत्नी लल्ला ने एसएसपी को बताया कि उनके परिचित ने बरेली की एक दुकान से एलसीडी खरीदकर उन्हें दी थी। सोमवार रात थाने की पुलिस उनके घर से जबरन एलसीडी निकाल ले गई। उन्हें बताया कि यह चोरी की है। विरोध किया तो परिवार और बच्चों को पीटा। मंगलवार को भी वे लोग थाने में बैठे रहे। उन्हें खरीद की रसीद दिखाई पर पुलिस ने एलसीडी देने से इंकार कर दिया। ब्यूरो