फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इज्जतनगर इलाके में बदमाशों का धावा, गृहस्वामी को लहूलुहान किया

इज्जतनगर इलाके में बदमाशों का धावा, गृहस्वामी को लहूलुहान किया

Wed, 22 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर इलाके में बदमाशों का धावा, गृहस्वामी को लहूलुहान किया
बरेली। इज्जतनगर इलाके हरहरपुर मोहरनिया गांव में सोमवार रात कुछ बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। गृहस्वामी ने पीछा किया तो एक बदमाश ने लोहे की राड मारकर लहूलुहान कर दिया। पीछे से पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि बाकी भाग गए। पकड़े गए बदमाश को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। हरहरपुर मोहरनिया गांव निवासी रोशन लाल और उनका पूरा परिवार घर में सोया था। तभी कुछ बदमाश छत से होकर रोशनलाल के घर में घुस गए। उन्होंने सबसे पहले रोशन के दूसरे नंबर के बेटे कृपाल के कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर नकदी और जेवर समेट लिए। इसके बाद कृपाल से बड़े प्रेमशंकर के कमरे में घुसे। लूटपाट के दौरान खटपट की आवाज सुनकर प्रेमशंकर की पत्नी पिंकी जाग गईं। उनके चीखने पर प्रेमशंकर भी उठ गए। तभी बदमाश भागने लगे। प्रेमशंकर ने पीछा करके एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन उसने लोहे की राड सिर में मारकर प्रेमशंकर को लहूलुहान कर दिया। बदमाश भाग पाता इससे पहले पीछे से परिवार ओर गांव के अन्य पहुंच गए। उन्होंने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर पीटा। वह खुद को बचाने के लिए अपने साथियों को पुकारता रहा, लेकिन कोई लौटा नहीं। उसी दौरान सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और बदमाश को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच अहलादपुर चौकी इंचार्ज पहुंच गए। इसके बाद उसे इज्जतनगर थाने ले जाया गया। पकड़ा जाने वाला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव का रियासत पुत्र इशाकत है। वह बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर का मूल निवासी है। कृपाल की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कृपाल और उसका भाई प्रेमशंकर बिजली फिटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


15 मई को हुई थी कृपाल की शादी
कृपाल ने बताया कि 15 मई को उसकी शादी थी। कई दिनों से जागने की वजह से सोमवार रात सभी गहरी नींद में सो गए। शादी की जानकारी बदमाशों को पहले से होगी। इसी के चलते बदमाशों ने धावा बोला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed