फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हरुनगला में मिला व्यापारी का लापता बेटा

हरुनगला में मिला व्यापारी का लापता बेटा

Wed, 22 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
हरुनगला में मिला व्यापारी का लापता बेटा
बरेली। डीडीपुरम से लापता हुआ सिंधी समाज के व्यापारी का बेटा सोशल मीडिया की मदद से मिल गया। उसे खोजने में पुलिस के साथ ही समाज के लोगों ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन

व्यापारी श्याम वतवानी के मुताबिक उनका 16 वर्षीय बेटा अभिषेक बचपन से ही मानसिक मंद है। वह सोमवार दोपहर घर के बाहर से कहीं चला गया। शाम तक उसे खोजने के बाद व्यापारी ने अपने समाज से जुड़े व्यापारी नेता दुर्गेश खटवानी आदि को इसकी सूचना दी। इसके बाद इन लोगों ने देर रात बारादरी थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह से अपने कामकाज छोड़कर विजय मूलचंदानी, ललतेश लालवानी, लेखराज मोटवानी व मुकेश खटवानी आदि कई व्यापारी अभिषेक को खोजते रहे। उसका फोटो कई सोशल मीडिया ग्रुप में डाल दिया गया। मंगलवार रात वो हरुनगला में मिल गया। वहां के लोगों ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो देखकर पिता को सूचना दी। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। दुर्गेश खटवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed