फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा

Wed, 22 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पीटा
बरेली। अधेड़ उम्र में एक महिला और पुरुष को इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि परिवार और समाज की लोक लाज छोड़कर घर से भाग लिए। सोमवार को महिला के परिवार वालों ने दोनों को देख लेने पर पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची शीशगढ़ पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के उलैहतापुर निवासी 50 साल के भानुप्रताप की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से उसका शीशगढ़ इलाके की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन मई को दोनों चुपचाप घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद से एक रिश्तेदार के घर रह रहे थे। सोमवार सुबह दोनों बाहर जाने के लिए फतेहगंज पश्चिमी इलाके में धनेटा फाटक पहुंचे। उसी समय उधर से गुजर रहे परिवार वालों ने महिला को देख लिया। वे भानुप्रताप और महिला को बोलेरो में बैठाकर शीशगढ़ अपने गांव ले गए। जहां ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इसका पता लगने पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने पुलिस को फोन किया। साथ लोगों को समझाकर भानुप्रताप और उसकी प्रेमिका को भीड़ से बचाया। पिटाई से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को शेरगढ़ पीएचसी ले गए। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि भानुप्रताप के साथ दो और लोग थे, जो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed