फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नोटबंदी में छह लाख के गबन का मामला- डाकपाल ने खुद भरे थे फर्जी विड्राल, निकाली थी रकम

नोटबंदी में छह लाख के गबन का मामला- डाकपाल ने खुद भरे थे फर्जी विड्राल, निकाली थी रकम

Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी में छह लाख के गबन का मामला- डाकपाल ने खुद भरे थे फर्जी विड्राल, निकाली थी रकम
बरेली/आंवला। नोटबंदी के दौरान बिशारतगंज निवासी व्यक्ति के खाते से छह लाख की रकम खुद डाकपाल ने फर्जी विड्राल फार्म भरकर निकाली थी। जांच में विड्राल फार्म पर डाकपाल की हैंड राइटिंग मिली है। इस धोखाधड़ी में दो उपडाकपाल भी शामिल थे। डाक विभाग के एसडीआई वेस्ट की जांच ये तथ्य सामने आने के बाद अलीगंज थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। तीनों आरोपी शिकायत के बाद से ही निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग के एसडीआई वेस्ट धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छह महीने पहले बिशारतगंज निवासी नानकराम सागर ने डाकपाल ललित कुमार और दो उप डाकपाल बनवारी लाल, उमेश बाबू पर आरोप लगाया था कि तीनों ने सांठगांठ कर उसके खाते से छह लाख बीस हजार आठ सौ रुपये निकाल लिए हैं। उस समय अलीगंज क्षेत्र में कुंडलिया फैजुल्लापुर की शाखा पर डाकपाल ललित कुमार तैनात थे। शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया था और विभागीय जांच बैठा दी गई थी। एसडीआई वेस्ट की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। तीनों आरोपियों ने फर्जीवाड़ा किया था। एसडीआई वेस्ट ने बताया कि रकम निकालने के लिए विड्राल फार्म डाकपाल ने अपने हाथ से भरे थे और दोनों उप डाकपालों ने हस्ताक्षर का मिलान किए बगैर रकम निकाली थी। मंगलवार को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अलीगंज थाने में तहरीर दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। एसओ अलीगंज मनोज मिश्रा ने बताया कि कप्तान के लिखित आदेश हैं कि धोखाधड़ी का मुकदमा बिना उनकी इजाजत के न लिखा जाए, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ये था मामला
शिकायतकर्ता नानकराम सागर ने बताया कि नोटबंदी के दौरान स्थानीय कस्बे की बैंकों में खाता खुलने में परेशानी होने पर उन्होंने डाकपाल ललित कुमार के कहने पर अपने, पत्नी, बेटों और बेटी के नाम से खाते खुलवाकर दो 49-49 हजार की एक साल की लिए एफडी और बचत खाते में नोट जमा करवाए थे। कुल छह खातों में छह लाख बीस हजार आठ सौ रुपये जमा कराए गए थे। नानकराम ने शिकायत की थी कि उनके छह अलग-अलग खातों से स्थानीय शाखा डाकपाल ने रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed