{"_id":"5c9d2a88bdec22147057a9b3","slug":"15538039947-hafizganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के बाद सगे भाइयों पर जलाकर मारने की तोहमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत के बाद सगे भाइयों पर जलाकर मारने की तोहमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। होली के दिन झुलसी महिला की मौत के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के पति ने अपने सालों पर रुपये लेनदेन के विवाद में बहन को आग लगाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस आरोप गलत होने की बात कह रही है।
थाना क्योलड़िया के गांव बिहारीपुर निवासी सुरेश गिरी काफी समय से अपनी ससुराल हाफिजगंज के गांव कितुकापुर में ससुराल के पड़ोस में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। बताते हैं कि होली के दिन खाना बनाते वक्त उनकी पत्नी कमलेश गिरि किसी तरह झुलस गईं। तब से उनका बरेली में इलाज चल रहा था। बुध को मौत के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। सुरेश ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि दस वर्ष पूर्व उसके दो सालों ने भाई की शादी की बात कहकर तीस हजार रुपये मांगे। उन्होंने रकम दे दी। तब से आज तक वे रुपयों का तकादा कर रहे हैं पर रुपये नहीं मिले। 21 मार्च को पत्नी कमलेश अपने दोनो पुत्र प्रवीण व अंशु के साथ भाई के घर पहुंची और रुपयों का तकादा किया। आरोप लगाया कि इस पर भाइयों कमलेश को जमकर पीटा। उसके बाद मां-बेटों को घर से निकालकर कमलेश के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। चीखपुकार पर आसपास के लोग व पुत्र कमलेश को बरेली इलाज के लिए ले गए। वहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। अब उसने रिपोर्ट कराने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। लोगों के पूछने पर उन्होंने दरोगा सचिन शर्मा को भेजकर जानकारी कराई तो पता लगा कि महिला होली के दिन खाना बनाते वक्त झुलसी थी, भाइयों पर आग लगाने का आरोप निराधार है। इतने दिन तक कोई शिकायत न करने से भी आरोप संदिग्ध लग रहा है।