फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटी को जिंदा जलाने वाला पिता गिरफ्तार

बेटी को जिंदा जलाने वाला पिता गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
बेटी को जिंदा जलाने वाला पिता गिरफ्तार
हाफिजगंज। गरीबी की बात कहकर बेटी को जिंदा जलाने वाले नशेड़ी पिता को थाना पुलिस ने सोमवार देर रात हिरासत में ले ही लिया। इससे पहले एसएसपी ने मौका मुआयना करके गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अभी भी नाजुक है।
विज्ञापन

गांव हरहरपुर मटकुली में पिता मुख्तियार ही बेटियों का दुश्मन बन गया था। शादी के लिए पैसे न होने की बात कहकर वह लड़कियों को घर से भागने या मरने की धमकी पहले ही देता था। रविवार को मुख्तियार ने हद ही कर दी। घर में रखे मोबाइल चार्जर के गिरकर टूटने के बाद वह 19 वर्षीय मझली बेटी शेवी पर हमलाकर हो गया। आरोप है कि बड़े भाई वसीउल्लाह और छोटे भाई मकसूद अहमद के सहयोग से उसने शेवी को जमकर पीटा और उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। बड़ी बेटी ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से जली बेटी को नवाबगंज सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। मां जीनत ने पति नन्हे उर्फ मुख्तियार, वसीउल्लाह और मकसूद के खिलाफ रिपोर्ट कराई। सोमवार को एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात संसार सिंह, सीओ नवाबगंज ने गांव में पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दीं तो देर रात मुख्तियार पकड़ में आ गया। एसपी देहात ने इसकी पुष्टि की। एसओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दो अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed