फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भोजीपुरा, पति पर जानलेवा हमला

भोजीपुरा, पति पर जानलेवा हमला

Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा, पति पर जानलेवा हमला
शौहर को गड़ासा मारने के बाद बीवी बोली- रोज करता था मेरी पिटाई
विज्ञापन

भोजीपुरा। कारचोबी का काम करने वाली एक महिला अपने शौहर के अत्याचारों से इस कदर आजिज आ गई कि उसे गड़ासा से वार करके घायल कर दिया। शौहर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में ससुर ने बहू आमना खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया है।
भोजीपुरा के गांव नौआ नगला निवासी मुजीब हुसैन अपनी बीवी आमना खातून के साथ गांव में रहता है। उसके माता-पिता इज्जतनगर के परतापुर चौधरी में रहते हैं। मुजीव की पत्नी कारचोबी करके परिवार का भरण पोषण करती है। आरोप है तीन अप्रैल को वह कारचोबी का काम कर रही थी, तभी मुजीब शराब पीकर आ गया और मारपीट करने लगा। इस पर आमना ने गड़ासा से उस पर हमला कर दिया। मुजीब के पिता की तरफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रात 12 बजे सोते वक्त जानलेवा हमला करना दिखाया गया है। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा भेजा। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजेश सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दस साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
आमना खातून हिंदू परिवार की थी। उसने घरवालों से विद्रोह करके मुजीब से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से मुजीब के परिवार वाले भी खफा थे। आमना को मुजीब से एक बेटा भी है। आमना का आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। वह किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। थाने आमना की मां नत्थोदेवी पहुंचीं। बोलीं, वह बेटी का साथ देंगी। किसी कीमत पर उसके साथ अन्याय नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed