फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होली के दिन दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, सात घायल

होली के दिन दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, सात घायल

Sun, 04 Mar 2018 11:16 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
होली के दिन दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, सात घायल
फोटो--
विज्ञापन


होली पर दो पक्षों में फायरिंग, सात घायल

- जिला पंचायत सदस्य व विहिप के जिला उपाध्यक्ष गुट के बीच चलीं गोलियां

अमर उजाला ब्यूरो
बहेड़ी।
नरायननगला गांव में होली के दिन भाजपा से जुड़े दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। दोनो पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जिला पंचायत सदस्य दीन दयाल गंगवार व विहिप के जिला उपाध्यक्ष नरायनदास गंगवार के गुटों के बीच पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष करा दिया। हालांकि विवाद के पीछे दोनो पक्षों ने अलग-अलग आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत सदस्य दीनदयाल का आरोप है कि उनका पुत्र विपिन अन्य लोगों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां होली खेलने गए थे। पहले से घात लगाये बैठे नरायनदास ने साथियों के साथ उनके बेटे को घेर लिया और चौराहे पर उसके साथ मारपीट की। बचाने दौडे़ लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग व पथराव किया, जिसमें विपिन व सचिन सक्सेना घायल हो गए। उधर, नरायनदास का आरोप है कि महिलाएं होली खेल रही थी। इस दौरान सुरेश, भूपेंद्र, विपिन आदि वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध पर उन्होंने फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया, जिसमें उनके पक्ष के दीपचंद्र, तन्मय, महेंद्र, प्रताप और खेमकरन घायल हो गए। सूचना पर सीओ जोगेंद्र लाल व इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने विपिन की तहरीर पर नरायनदास गंगवार, दया राम, लीलाधर, नीरज, महेंद्र कुमार, राजू व एक अन्य के खिलाफ बलवा, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, नरायनदास की तहरीर पर सुरेश, डेविड, भूपेंद्र, दिलीप, गोविंदा, नितिन व सचिन के खिलाफ इन्हीं धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर है रंजिश
नरायनदास व दीनदयाल के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर लंबे अरसे से रंजिश चल रही है। दोनो ही भाजपा से जुडे़ हैं, इसके बावजूद चुनाव में खुलकर एक-दूसरे की मुखालफत करते हैं। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पिछली बार होली के दिन ढोल बजाने को लेकर विवाद होते होते बच गया था।


कोट---
दोनो पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव होने की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। घायलों को इलाज के लिए भेजने के बाद गांव में पनपा दहशत का माहौल समाप्त कर फिर से लोगों को होली खेलने के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने जमकर होली खेली। गांव में अब किसी तरह का तनाव नहीं है। -जोगेंद्र लाल, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed