फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म से गर्भवती युवती की मौत

दुष्कर्म से गर्भवती युवती की मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म से गर्भवती युवती की मौत
बरेली। इज्जतनगर इलाके में दुष्कर्म से गर्भवती हुई युवती की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती की मां ने उसके प्रेमी के घरवालों पर घर आकर जहर खिला देने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तो भेज दिया, लेकिन उसकी मौत की वजह जहर के बजाय गर्भावस्था में समुचित इलाज न मिलना मान रही है।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद एक महिला लोगों के घरों में काम करके परिवार पालती है। उसकी 19 वर्षीय बेटी की रविवार दोपहर एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी जरी का काम करती थी। पड़ोस के जरी ठेकेदार का घर आनाजाना था। उसने बेटी को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। जब वह छह माह की गर्भवती हो गई तो मामला उनकी जानकारी में आया। युवक से बात की तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने 16 जनवरी 2019 को इज्जतनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। तब से आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। महिला के मुताबिक सुबह जब वह घर पर नहीं थीं तभी आरोपी के परिवार के दो पुरुष और एक महिला आए और उनकी बेटी को जबरन कुछ खिला दिया। वह आईं तो उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे।
विज्ञापन


जनवरी में दर्ज मामले में चार्जशीट लगने के बाद आरोपी जेल जा चुका है। युवती की मौत के बाद उसकी मां ने पहले आरोप लगाए और फिर पोस्टमार्टम कराने तक को तैयार नहीं थीं। युवती को पूरे समय का गर्भ था। उसे सही खानपान व इलाज न मिलने से मौत हुई होगी। सोमवार को पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आ जाएगी। - मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed