{"_id":"5c9d2a81bdec22140233556e","slug":"151553803905-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले पर चाकू मारा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला के गले पर चाकू मारा, हालत गंभीर
विज्ञापन
बरेली। कैंट के सदर बाजार निवासी एक महिला के गले पर चाकू मारा गया है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
रोडवेज से बर्खास्त हो चुके गुड्डू किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने रियाजबानो नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। शुक्रवार शाम रियाजबानो घर में थीं। वह गंभीर हालत में बाहर निकलीं। उनके गले पर चाकू से वार किया गया था। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में परिवार के ही एक शख्स का नाम लिया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि कलह से तंग आकर महिला ने खुद ऐसा किया है। हालांकि परिवार कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई सूचना नहीं है। ब्यूरो
ससुराल से लाकर शराब बेचता पकड़ा
बरेली। हल्द्वानी के कालाढ़ूंगी निवासी आजाद की ससुराल भोजीपुरा के कंचनपुर में है जो कच्ची शराब के लिए बदनाम है। शुक्रवार शाम बारादरी इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने दबिश देकर आजाद को गंगापुर में शराब बेचते पकड़ लिया। उसके पास कंचनपुर से लाई सौ लीटर शराब मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो