फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदहाल लभारी चौकी का होगा कायाकल्प

बदहाल लभारी चौकी का होगा कायाकल्प

Tue, 26 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बदहाल लभारी चौकी का होगा कायाकल्प
मीरगंज। विधायक के भाई की गाय चोरी की घटना के बाद लभारी पुलिस चौकी के कायाकल्प की उम्मीद जगी है। इस चौकी को फिलहाल चेकपोस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर चौकी प्रभारी के रूप में कुलदीप सिंह, सिपाही अशोक, शाहरुख, यशपाल व पुष्पेंद्र तैनात हैं। दिन में एसपी देहात संसार सिंह के सामने भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वसूली के चक्कर में स्टाफ चौकी पर न रहकर हाईवे पर यहां वहां मंडराता है। इस वजह से भी घटना हुई है। एसपी देहात ने पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने से इंकार किया। चौकी का मुआयना करने के बाद बताया कि एक कमरे की इस चौकी में न तो टॉयलेट और न ही पेयजल की सही व्यवस्था। अब विभागीय बजट व स्थानीय लोगों के सहयोग से इसमें एक और कमरा, शौचालय आदि की व्यवस्था कराएंगे। स्टाफ यहां रुका करेगा।
विज्ञापन


बीच शहर पशु उठाने का सबूत नहीं खोज सकी पुलिस
बरेली। तीन दिन पहले रात के अंतिम पहर नगर निगम गेट के सामने लक्जरी कार में पशुओं को ले जाया जा रहा था। तब राह निकलते लोगों ने इन्हें टोका था। उस वक्त पशु तस्कर मारपीट करने लगे और तमंचा निकालकर तान दिया। यहां से निकले लोगों की शिकायत पर जब तक चीता पुलिस आई, तस्कर फरार हो चुके थे। पुलिस से शिकायत की गई तो अगले दिन आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। अधिकांश कैमरे खराब या बंद मिले। दूर स्थित एक कैमरे से रिकार्डिंग मिली तो फुटेज में ऐसी कोई कार स्पष्ट नहीं दिखी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed