फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सौतेले बेटे समेत तीन के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट

सौतेले बेटे समेत तीन के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सौतेले बेटे समेत तीन के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने सौतेले बेटे और उसके दो साथियों के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इसे परिवार का आपसी विवाद मान रही है। बताया जा रहा है कि पहले महिला के पति के खिलाफ पुत्रवधू ने दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी जिसमें वो कई दिन जेल में रहा था।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसका पति मुंबई में काम करता है। 21 जनवरी की रात वह अपने घर पर थीं। तभी सीबीगंज में रहने वाला उसका सौतेला बेटा अपने दो साथियों के संग उसके घर में घुस आया। यहां इन लोगों ने उसे बदनियती से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। उसने शोर मचाया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पड़ोसियों के जागने पर फरार हो गए। महिला के मुताबिक उसने लोकलाज के डर से घटना की रिपोर्ट उस वक्त दर्ज नहीं कराई। अब उसके पति मुंबई से लौटे तो उन्हें घटना के बारे में बताया। पति के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की दो शादियों के बाद परिवार में संपत्ति का विवाद है। पिछली साल पीड़ित महिला के पति के खिलाफ सौतेले बेटे की पत्नी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। उसमें चार्जशीट के बाद वह जेल गया था। जमानत पर छूटकर मुंबई चला गया। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर देख रही है, हालांकि अभी अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed