फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नशे में धुत कार ड्राइवर ने साइबर सेल की गाड़ी में मारी टक्कर

नशे में धुत कार ड्राइवर ने साइबर सेल की गाड़ी में मारी टक्कर

Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत कार ड्राइवर ने साइबर सेल की गाड़ी में मारी टक्कर
बरेली। नशे में धुत कार ड्राइवर ने चौकी चौराहे पर साइबर सेल की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह कार ड्राइवर भाग निकला। हालांकि, यूपी 100 पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के ड्राइवर बलजोर सिंह बृहस्पतिवार देर रात एसएसपी आवास से साइबर सेल की गाड़ी लेकर पुलिस लाइन जा रहे थे। रास्ते में चौकी चौराहे पर गांधी उद्यान की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद यूपी 100 पुलिस ने गाड़ी रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, चालक नशे में धुत था। पुलिस ने गाड़ी सीजकर ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसको थाने से जमानत दे दी गई। कार में एक परिवार भी था। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed