फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहली गोली लगने के बाद पाताराम ने भतीजे को किया था फोन

पहली गोली लगने के बाद पाताराम ने भतीजे को किया था फोन

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पहली गोली लगने के बाद पाताराम ने भतीजे को किया था फोन
बरेली। सीने पर पहली गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर पाताराम ने मदद के लिए भतीजे देवेंद्र को फोन किया था, लेकिन संजय दयाल के घर में कूदने के दौरान मोबाइल गिर गया। देवेंद्र गोलियों की आवाज सुनता रहा, लेकिन उसके पहुंचने से पहले बदमाश हत्या करके फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आया है कि हिम्मत सिंह के साथ पाताराम की अच्छी बनती थी। प्रापर्टी की बातचीत के लिए हिम्मत सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पाताराम को बुलाया था। दोनों उसके घर के बाहर वाले कमरे में थे। पाताराम की स्कार्पियो दो घर छोड़कर दुकानों के पास खड़ी थी। इसी तरफ से बंटू, जट्टा समेत तीन-चार बदमाश आए थे। पड़ोसियों से बातचीत के आधार पर इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पहली गोली हवा में चलाई गई। हिम्मत सिंह के घर के दरवाजे से पाताराम बाहर झांका तो उसके सीने में पहली गोली मारी गई। यहां दरवाजे पर पुलिस को खून भी पड़ा मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद जान बचाने के लिए वह घायल अवस्था में दरवाजे को अंदर से बंद करके सीढ़ियों से छत के रास्ते पड़ोस में संजय दयाल के घर में कूदा। इस दौरान पाताराम ने अपने भतीजे देवेंद्र को फोन करके मदद मांगी लेकिन कूदने के चक्कर में मोबाइल वहीं गिर गया था। देवेंद्र फोन पर गोलियों की आवाज सुनता रहा था। बदमाश हिम्मत सिंह के घर में घुसने के बाद छत तक आए, लेकिन पाताराम को नहीं ढूंढ सके। बाद में नीचे उतरकर संजय दयाल के घर का दरवाजे तोड़कर अंदर जाकर उसके सीने में दो गोलियां और मार र्दीं। पाताराम के नीचे गिरने के बाद उसके सिर पर गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल की मदद से दोस्तों को उठाया
पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से जट्टा के मददगार दो दोस्तों को थाने में बैठाया है। वारदात वाले दिन इनमें से एक ने एरिया की एक दुकान से दस हजार रुपये ले जाकर जट्टा का दिए थे। फिर इसी को एटीएम कार्ड का नंबर भेजकर जट्टा खाते में रुपये जमा कराने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed