{"_id":"5c39e8c8bdec22733f67f0d9","slug":"151547299016-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर मासूम छात्राओं से की छेड़छाड़, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर मासूम छात्राओं से की छेड़छाड़, पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय से युवक ने तीन मासूम छात्राओं को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा कर लिया। पास के ही एक गन्ने के खेत में ले जाकर छेड़खानी करने के दौरान जानकारी पर पहुंचे प्राध्यापक ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया।
प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की दोपहर का भोजनावकाश के दौरान कक्षा एक, दो और तीन में पढ़ने वाली छात्राएं परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गईं थीं। इसी बीच सुरला गांव का एक युवक आया और तीनों छात्राओं को टॉफी दिलाने के बहाने स्कूल से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि खेत की मेड़ पर तीनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच किसी ने प्राध्यापक को इसकी जानकारी दे दी। प्राध्यापक तत्काल खोजबीन करते हुए पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी डालचंद्र निवासी सुरला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।