{"_id":"5c291bc1bdec2257162fa9ba","slug":"151546197953-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर पकड़े तीन सवार तो एसपी सिटी को सौ रुपये दिखाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर पकड़े तीन सवार तो एसपी सिटी को सौ रुपये दिखाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नए साल पर बाइकर्स का उत्पात रोकने के लिए पुलिस ने एक दिन पहले ही सख्ती शुरू कर दी। एडीजी प्रेम प्रकाश खुद सादे कपड़ों में चेकिंग का जायजा लेने सेटेलाइट पहुंचे। लापरवाही से चेकिंग करते मिले दरोगा और सिपाहियों को आड़े हाथ लिया। फिर रोेड पर बैरिकेडिंग कराकर चेकिंग शुरू कराई। पुलिसकर्मियों को कार चालकों पर टॉर्च की लाइट डालने, संदिग्ध बाइक चालकों को पकड़कर चेकिंग करने के टिप्स दिए। इसी दौरान एसपी सिटी अभिनंदन भी सेटेलाइट पहुंचे। उन्होंने बाइक पर जा रहे तीन सवारों को रोकने की कोशिश की तो वे बसअड्डे के अंदर दौड़े। पुलिसकर्मियों ने घेरकर उन्हें पकड़ा तो बाइक चलाने वाले शख्स ने सौ रुपये निकालकर एसपी सिटी की तरफ बढ़ा दिए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और गाड़ी सीज करने के निर्देश किए। वहीं, प्रेमनगर में इज्जतनगर निवासी शफी करीम को ट्रिपलिंग करते समय रोका तो खुद को डीएम का ड्राइवर बताकर पुलिस पर रौब गांठने लगा। इसके बाद उसकी गाड़ी सीज कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
कहीं बीयर की बोतल तो कहीं मिला पेट्रोल
एडीजी की चेकिंग में एक कार में युवक बीयर की बोतल ले जाते मिले। एक स्कूटी पर तीन लड़के बोतल में पेट्रोल ले जाते मिले तो उन्हें पकड़कर थाने भेजा गया। इस दौरान एडीजी अन्य जिलों में चेकिंग का भी फोन पर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
कहीं बीयर की बोतल तो कहीं मिला पेट्रोल
एडीजी की चेकिंग में एक कार में युवक बीयर की बोतल ले जाते मिले। एक स्कूटी पर तीन लड़के बोतल में पेट्रोल ले जाते मिले तो उन्हें पकड़कर थाने भेजा गया। इस दौरान एडीजी अन्य जिलों में चेकिंग का भी फोन पर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन