फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरनिया में दबिश के दौरान दिल्ली की क्राइम ब्रांच पर हमला

सरनिया में दबिश के दौरान दिल्ली की क्राइम ब्रांच पर हमला

Wed, 17 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सरनिया में दबिश के दौरान दिल्ली की क्राइम ब्रांच पर हमला
सीबीगंज। दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने सरनिया गांव में छापेमारी करके नाइजीरियन गैंग के फरार चल रहे दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों को छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और सिपाही के हाथ में काट लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़कर जान बचाई। सीबीगंज थाने में सूचना देने के बाद टीम दोनों को दिल्ली लेकर चली गई।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर ठगी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में सीबीगंज के गांव धंतिया का कनेक्शन भी सामने आया था। धंतियों के लोगों ने फर्जी नामों से बैंक में खाते खुलवा रखे थे, जिनमें ठगी के रुपये ट्रांसफर होते थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच इस गैंग के कुछ सदस्यों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंग के दो सदस्यों की तलाश में धंतिया गांव में राशिद खान के घर छापा मारा। पता चला कि राशिद अपनी ससुराल सीबीगंज के सरनिया गांव में है। इसके बाद टीम ने सरनिया गांव में छापा मारकर राशिद और उमर खान निवासी भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने सिपाही के हाथ में काटा तो वह लहूलुहान हो गया। इस पर दिल्ली पुलिस ने फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़ दिया और दोनों को पकड़कर सीबीगंज थाने ले आई। जहां सूचना देने के बाद टीम उन्हें दिल्ली ले गई।
विज्ञापन

तीन भाई गई जेल, मुख्य आरोपी अभी फरार
सीबीगंज के धंतिया गांव को नाइजीरियन गैंग के सदस्यों ने अड्डा बना रखा है। मुख्य आरोपी आसिफ अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है जबकि उसके तीन भाइयों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed