{"_id":"5b65f58a4f1c1b9f3e8b534d","slug":"151533408650-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना मोबाइल बेचने के नाम पर छात्र से 42 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराना मोबाइल बेचने के नाम पर छात्र से 42 हजार की ठगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र से मध्यप्रदेश के जालसाज ने ऑनलाइन पुराना मोबाइल बेचने के नाम पर 42 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इन्वर्टिस के छात्र विनय कुमार ने बताया की कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर एक मोबाइल बिक्री का एड पड़ा था। उसने बताया बात करने पर पता चला कि वह मोबाइल मध्यप्रदेश के रीवा निवासी विकास का है। विकास ने खुद को फौजी बताया और मोबाइल का सौदा 42 हजार रुपये में तय हो गया। विकास ने कहा कि 8000 रुपये उसके पेटीएम अकाउंट मे भेज दो, तभी वह मोबाइल कोरियर कर देगा। शेष रुपये देकर कोरियर छुड़ा लेना। विनय ने बताया कि 8000 रुपये भेजने के बाद वह उसे कहने लगा कि पूरे रुपयेे भेजो तभी मोबाइल भेजूंगा। इसके बाद उसने 34 हजार रुपये भीे पेटीएम कर दिए मगर उसने मोबाइल नहीं भेजा।