{"_id":"5b5f54944f1c1b50748b80da","slug":"151532974228-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी भेष बदलकर कर सकते हैं हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी भेष बदलकर कर सकते हैं हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी भेष बदलकर हमला कर सकते हैं। खुफिया इकाइयों ने दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। सावन के तीसरे सोमवार के बाद स्वतंत्रता दिवस भी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है। आशंका जताई जा रही है कि कांवड़ियों के भेष में आतंकी अपना मंसूबा पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।
इस दफा स्वतंत्रता दिवस सावन के महीने में पड़ा है। दिल्ली में आतंकियों की घुसपैठ के अंदेशे के बाद खुफिया इकाइयों ने अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी अपने खतरनाक मंसूबे पूरे करने के लिए भीड़ का हिस्सा बनकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो कांवड़ियों की शक्ल में भी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस को खासतौर पर निगरानी करने के लिए अलर्ट किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली, संभल, बिजनौर में आतंकी गतिविधियों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। आईएसआई एजेंट मो. एजाज बरेली में रहकर सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेज चुका है। हाल में पकड़े गए आतंकी रमेश का भी बरेली से कनेक्शन मिला है।