फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा सभासद ट्रिपलिंग करते पकड़े गए, एसएसपी ने चालान कराया

भाजपा सभासद ट्रिपलिंग करते पकड़े गए, एसएसपी ने चालान कराया

Tue, 29 May 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सभासद ट्रिपलिंग करते पकड़े गए, एसएसपी ने चालान कराया
बरेली।
विज्ञापन

डीजीपी के रोड सेफ्टी संबंधित निर्देशों के बाद पुलिस ने अयूब खां चौराहा से नावल्टी चौराहा के बीच किलेबंद चेकिंग कराई। पुलिस, प्रेस लिखी गाड़ियों के साथ ही राजनैतिक रसूख बताने वालों के भी चालान किए गए। खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी स्वैपिंग मशीन के जरिये ई शमन शुल्क वसूला। इस दौरान भाजपा से संजयनगर के सभासद अवनेश कुमार भी बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए पकड़ गए। पुलिस ने रोका तो अपना परिचय देने लगे, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। पुलिस ने चालान काटकर मौके पर ई शमन शुल्क वसूला।

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुए अभियान में एक महिला नेता ने भी स्कूटी रोके जाने पर किसी नेता से बात करानी चाही, लेकिन पुलिस ने साफ तौर पर जुर्माना भरने की नसीहत देकर उन्हें चुप करा दिया। नेताओं का यह हाल देखकर आम पब्लिक ने भी चुपचाप चालान कटवाकर अगली बार नियमों के तहत गाड़ी चलाने की बात कही। इस दौरान पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को भी रोका गया, हालांकि अधिकांश हेलमेट में मिले। एक महिला सिपाही अपने परिचित के साथ बाइक पर जा रही थी। परिचित बाइक चलाते हुए हेलमेट नहीं लगाए था। उसका भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed