फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dalit students claims atrocities in police custody

बरेली कॉलेज मामला: छात्र रिहा, लगाए उत्पीड़न के आरोप

Thu, 12 Apr 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Apr 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Dalit students claims atrocities in police custody
Bareilly college
 बरेली कॉलेज के एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र अमित सिंह बुधवार को जमानत पर जेल से रिहा हो गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस बाबत उसने आईजी से शिकायत की है। दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। अमित ने आरक्षण के मुद्दे पर बहस होने पर सहपाठी छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्र को पुलिस के हवाले किया गया था। छात्र बुधवार को जमानत पर रिहा हो गया। बाहर आने के बाद उसने आरोप लगाए कि कॉलेज में उसका उत्पीड़न हुआ। उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों नेे उसे पीटा। थाने में भी उसके साथ बदसलूकी की गई। छात्र का कहना है कि उसने भी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, अमित का कहना है कि वह बाई-पोलर डिसऑर्डर बीमारी से पीड़ित है और अवसाद ग्रस्त रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed