फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चेन स्नैचर पकड़वाने वाली शिक्षिका दीपिका को सम्मानित करेगी पुलिस

चेन स्नैचर पकड़वाने वाली शिक्षिका दीपिका को सम्मानित करेगी पुलिस

Sun, 18 Mar 2018 06:59 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचर पकड़वाने वाली शिक्षिका दीपिका को सम्मानित करेगी पुलिस
बरेली।
विज्ञापन

बिशप कोनराड स्कूल की शिक्षिका दीपिका पाठक की समझदारी से चेन स्नैचिंग के बाद भाग रहा लुटेरा पकड़ा गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने एसपी सिटी रोहित सिंह को शिक्षिका को सम्मानित करने का निर्देश दिया है।

राजेंद्रनगर में रहने वाली दीपिका पाठक घर का सामान लेने के लिए शुक्रवार को गुप्ता चौराहे पर एक जरनल मर्चेंट की दुकान पर गई थीं। सामान खरीदने के बाद वह कार का दरवाजा खोल रही थीं तभी बाइक से आए दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन खींचकर शील चौराहे की तरफ भाग निकले। उनकी सीडी डीलक्स बाइक का दीपिका ने नंबर नोट कर लिया। इसकी मदद से प्रेमनगर पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद एक लुटेरे फुरकान उर्फ फरमान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। सीबीगंज के लटुरी गांव का फुरकान दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। वारदात करते वक्त वह अपने भाई की बाइक ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed