{"_id":"596263374f1c1bf8468b4779","slug":"151499620151-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा दुल्हन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा दुल्हन घायल
बरेली।
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly
- फोटो : Bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
दुल्हन को विदा कराकर आगरा ले जा रहे दूल्हे की कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार दूल्हा दुल्हन और दूल्हे का भाई व कार चालक घायल हो गया। चारों घायलों को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के टीला माई थान निवासी विकास सक्सेना की शादी दो जुलाई को बरेली के एयरफोर्स गेट पर रहने वाले एयरफोर्स कर्मी राज कुमार की बेटी कोमल वर्मा से हुई थी। विकास कोमल को विदा कराकर रविवार सुबह नौ बजे कार से आगरा के लिए निकले थे। कार चालक मोहन सिंह चला रहा था। जबकि कार में विकास उनकी दुल्हन कोमल और भाई अर्जुन बैठे थे। बदायूं रोड पर बिनावर के पास पहुंचते ही अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों के अलावा चालक भी घायल हो गया। दुल्हन के गंभीर चोट आने के साथ ही दूल्हा विकास का पैर टूट गया। चारों घायलों को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।