फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्कूली वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत

स्कूली वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत

Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत
स्कूली वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बहेड़ी /देवरनियां (बरेली)।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूली वैन में सवार 12 साल की छात्रा सिमरन की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार उसका भाई और अन्य छात्र भी घायल हो गए। इसी दौरान गुजरी मैक्स गाड़ी भी पेड़ से जा टकराई। मैक्स में सवार कई लोग भी घायल हो गए। उधर से गुजरे तहसील के अफसरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
देवरनियां क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुधांशु जूनियर हाईस्कूल की छुट्टी हुई थी। वैन चालक वेद प्रकाश बच्चों को वैन में बैठाकर सेमीखेड़ा के लिए रवाना हुआ। स्कूल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शारदा नहर पर बने यू टर्न पर उसने बगैर आगे-पीछे देखे लापरवाही से वैन को मोड़ दिया। उसके ठीक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रक नहीं रुक सका और वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन एक झटके के साथ यू टर्न को पार कर बहेड़ी से बरेली जाने वाली लेन में आगे बढ़ गई। इसी बीच बहेड़ी की ओर से तेज रफ्तार से एक मैक्स गाड़ी बरेली की दिशा में जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त वैन से बचने के चक्कर में मैक्स पेड़ से जा टकराई। मैक्स चालक फरार हो गया। मैक्स में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच एसडीएम बहेड़ी ममता मालवीय व तहसीलदार जलालउद्दीन उधर से गुजरे। दुुुर्घटनाग्रस्त वैन देखकर एसडीएम ने अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने राहगीरों की मदद से वैन में सवार बच्चों को बाहर निकलवाया। घायल सिमरन, उसका भाई जितिन व शिवम् को तत्काल एसडीएम ने एसआरएमएस भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय सेमीखेड़ा की रहने वाली छात्रा सिमरन ने दम तोड़ दिया। इसी बीच वैन का चालक वेद प्रकाश वहां से भागने लगा तो एसडीएम के ड्राइवर ने उसे पकड़ लिया। उसके जरिये फोन कराकर स्कूल के प्रबंधक हरीश कुमार को बुलवाने के लिए कहा।उसने कई बार कॉल की पर प्रबंधक नहीं आए।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम ने अपनी गाड़ी से मैक्स में सवार कुछ घायलों को बहेड़ी सीएचसी भिजवाया और इसके बाद एंबुलेंस आते ही बाकी के घायलों को भी सीएचसी भिजवाया गया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार स्कूल पहुंचे तो वहां पूरा स्टाफ स्कूल में ताला जड़कर फरार हो चुका था। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रबंधक व वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। पुलिस ने फरार ट्रक चालक को हसनपुर गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हसनपुर गांव के पास खड़ा करा दिया है। एपी देहात ख्याति गर्ग भी पहुंचीं और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स में सवार ये लोग हुए घायल
बहेड़ी। मैक्स में सवार घायलों में यासमीन, बिस्मिल्ला, नरगिस, डॉ. सरफराज, दो साल की बच्ची आरिश निवासी टांडा मोहल्ला व नदेली गांव के हेमंत शामिल हैं। इन सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। घायलों में पांच लोग टांडा मोहल्ले के हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को सीएचसी लाए जाने की सूचना पर लोग सीएचसी पर इकट्ठा हो गए।

हादसा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ। हादसा स्कूल के पास हुआ और कोई देखने तक नहीं आया। बुलाने पर स्कूल में ताला जड़कर फरार हो गए। स्कूल ने वैन किराये पर लगा रखी थी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-ममता मालवीय, एसडीएम, बहेड़ी

वैन में 15 बच्चे भेजने का क्या औचित्य था। वैन चालक ने यू टर्न पर लापरवाही से गाड़ी मोड़ दी। वैन गैस से चल रही थी। शुक्र रहा कि आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। -ख्याति गर्ग, एसपी देहात


बच्चों के परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है। सिमरन के परिवारवाले पोस्टमार्टम हाउस पर हैं। उनकी तहरीर आते ही स्कूल प्रबंधक व वैन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया जाएगा। वैन चालक वेद प्रकाश पुलिस हिरासत में है। - सतेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, देवरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed