{"_id":"59435fae4f1c1bdf5e8b4a42","slug":"149758765818-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)।
भोजीपुरा इलाके के गांव पट्टी बिहारीपुर निवासी छत्रपाल (40) प्रतिदिन की तरह सुबह पांच बजे शहर में मजदूरी के लिये घर से अकेला निकला। करीब दस बजे सूचना मिली कि छत्रपाल का शव भोजीपुरा थाने के पास ग्राम विकास संस्थान के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पत्थरों पर पड़ा है। सूचना पर ट्रेनी आईपीएस एवं थाना प्रभारी रवीना त्यागी, एसएसआई सतीश यादव, एसआई सतीश शर्मा पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो सूचना पर मृतक की पत्नी तारा देवी, पुत्र करनपाल और अतुल कुमार सहित परिवार के लोग पहुंच गये। पत्नी ने बताया कि छत्रपाल सुबह घर से मजदूरी के लिये बरेली जाने को निकले थे। वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर थे। रवीना त्यागी ने बताया कि छत्रपाल की मौत ट्रेन से टकराने से हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि छत्रपाल आखिर रेलवे लाइन ककी ओर क्यों गया था।
विज्ञापन
घर से मजदूरी के लिए निकले व्यक्ति का शव ग्राम विकास संस्थान के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।