घर में घुसकर महिला को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मनचले युवक ने घर में घुसकर महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला के चीखने पर युवक भाग गया। घटना के छह दिन बाद पीड़िता ने तहरीर दी है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
भोजीपुरा इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 7 जून को अपने घर में अकेली थी। पति शहर में नौकरी करने गए थे। आरोप है कि पीपलसाना चौधरी का युवक अजय गुप्ता उर्फ गुलशन 7 जून की दोपहर महिला के घर में घुस गया और उसे बुरी नीयत से दबोचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता मंगलवार को थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। एसआई सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। ब्यूरो