{"_id":"59396d674f1c1bd80e8b4568","slug":"149693580120-meerganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चुराने के शक में पांच लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चुराने के शक में पांच लोगों पर रिपोर्ट
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही (बरेली)। भगौतीपुर गांव से दुधारू भैंस और पड्डा खोलकर ले जाने के मामले में एसएसपी के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाना शाही में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भगौतीपुर गांव के ज्ञान सिंह पुत्र अंगनलाल ने थाने में सुनवाई न होने पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की चिट्ठी के साथ एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिलकर आपबीती बताई थी। बकौल ज्ञान सिंह, वह श्रीराममूर्ति हॉस्पिटल भोजीपुरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 5 मई, 2017 की रात नाइट ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा तो पता लगा कि मवेशी चोर घर की कच्ची दीवार में नकब लगाकर कुंडी अंदर से खोलकर उसकी दुधारू भैंस और पड्डा चुरा ले गए हैं। थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शक है कि गांव के ही हुकुम सिंह उर्फ छोटे पुत्र चंद्रसेन, दोदराज पुत्र कन्हईलाल, अफजाल पुत्र बांके, आकिल पुत्र अफजाल और छुटका पुत्र अजमुद्दीन ने ही उसकी भैंस और पड्डा चुराया था। पांचों को 5 मई की शाम ज्ञान सिंह के घर के आसपास कई चक्कर लगाते देखा भी गया था। हुकुम सिंह ने ज्ञानसिंह को जानमाल का नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। एसएसपी के आदेश पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की दफा 457, 380, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सांड के हमले में युवक जख्मी
दुनका (बरेली)।
गांव मोहनपुर में बिगड़ैल सांड ने युवक महिपाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद को हमला कर घायल कर दिया। सांड का सींग घुसने से महीपाल की बाईं जांघ में गहरा जख्म हो गया है। उसे नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांववालों का कहना है कि बिगड़ैल सांड पिछले कुछ दिनों में चार लोगों को हमला कर घायल चुका है। बृहस्पतिवार को भी जब बिगड़ैल सांड गांव वालों के बार-बार हटाने पर भी महिपाल को जमीन पर गिराकर मारता रहा तो जान बचाने के लिए ट्रैक्टर की टक्कर मारकर उसे भगाया गया। बाद में दर्जनों गांववालों ने वन क्षेत्राधिकारी अनिल मिश्र से बिगड़ैल सांड को दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की है। वहीं, गांव खिरका जगतपुर में भी आधा दर्जन से ज्यादा आवारा सांड काश्तकारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। फसलों को तो उजाड़ते ही हैं, अक्सर शौच या खेत को आते-जाते लोगों पर हमले भी कर देते हैं। ग्रामीणों ने आवारा सांडों को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की रेंजर से मांग की है।
मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
शाही (बरेली)।
गांव धनेली उर्फ धल्लिया में 2 जून, 2017 को टिंकू पुत्र धनपाल के घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से जयवीर पुत्र राजपाल और सौरभ पुत्र अमर सिंह को दुनका चौकी इंचार्ज वेदपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू ने इन दोनों के अलावा अनिल, गजेंद्र, अमर सिंह के विरुद्ध भी एनसीआर दर्ज कराई थी।