{"_id":"5936e95a4f1c1b497e8b4568","slug":"149677092115-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब वाले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब वाले पकड़े
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। कच्ची शराब के कारोबार के लिए बदनाम कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमुआ में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब बनाते हुए एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शराब बनाने की भट्ठी, उपकरण और 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।
कोतवाली प्रभारी ललित मोहन सिंह को मंगलवार को सूचना मिली कि कैमुआ गांव में शराब बनाई जा रही है। उन्होंने हमराहों और महिला कांस्टेबिलों के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर छापामारी की। गांव में सत्यपाल के घर पर शराब बनाई जा रही थी। सत्यपाल की पत्नी को पुलिस ने कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यहां मिले लहन को नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार की गई महिला को जेल भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया।