{"_id":"5936a7ba4f1c1bc0488b45a3","slug":"149675412114-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
भीखमपुर। थाना मितौली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बारात लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने गांव बीरमपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
थाना मितौली के गांव बीरमपुर निवासी सोबरन लाल के पुत्र की बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव नेवलापुर जा रही थी। केदारीपुर गुलरीपुरवा के पास ट्रैक्टर मोड़ते समय उसमें जुड़ी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। हादसे में बीरमपुर निवासी राकेश 25, राधेश्याम 55, सुरेंद्र 45, लालपुर निवासी बलबीर 15, सूरज 9 समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को 100 गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।