फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फेसबुक पर छात्रा का फोटो डालकर की अश्लील टिप्पणी

फेसबुक पर छात्रा का फोटो डालकर की अश्लील टिप्पणी

Tue, 06 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर छात्रा का फोटो डालकर की अश्लील टिप्पणी
बदायूं। इंटरमीडिएट की छात्रा का फोटो फेसबुक आईडी पर पोस्ट करने के बाद उस पर अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। किसी सिरफिरे की इस हरकत से छात्रा और उसका परिवार आहत है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने फर्जी फेसबुक आईडी की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आईडी है। छात्रा की इस आईडी से उसका एक फोटो किसी ने कॉपी कर लिया। इस फोटो को दूसरी फेसबुक आईडी पर पोस्ट करने के बाद उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं। छात्रा की सहेलियों ने उसको इस बारे में बताया। यह सुनकर छात्रा भी दंग रह गई। उसने पूरे मामले के बारे में परिवार के लोगों को बताया। परिवार वालों ने मामले में शिकायत पुलिस से की। छात्रा के फोटो को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद उस पर अश्लील टिप्पणी को लेकर छात्रा और उसके परिवार के लोग आहत हैं। इधर, मामले में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम ने छात्रा का फोटो पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed