फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दशहरा मेला में दुकानदारों से लूट की कोशिश, पिटाई से जेनरेटर मालिक घायल

दशहरा मेला में दुकानदारों से लूट की कोशिश, पिटाई से जेनरेटर मालिक घायल

Tue, 06 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
दशहरा मेला में दुकानदारों से लूट की कोशिश, पिटाई से जेनरेटर मालिक घायल
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

कछला कस्बे में सहसवान रोड पर चल रहे दशहरा मेला में सोमवार रात चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लाइट रूम पर कब्जा करके उन्होंने जेनरेटर बंद करा दिया। विरोध करने पर जेनरेटर मालिक को घायल कर दिया गया। युवकों ने लूट की कोशिश भी की लेकिन दुकानदारों के इकट्ठे हो जाने से युवक जंगल की ओर भाग गए। भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवकों को सुराग नहीं लगा। मेलाध्यक्ष ने लूट के प्रयास समेत मारपीट में चार युवकों को नामजद कराया है।
घटना रात करीब 10 बजे की है। उस वक्त मेला में कछला समेत आसपास इलाके के लोगों की भीड़ भी थी लेकिन कुछ दुकानदार सामान समेट कर बैठ गए थे। उसी दौरान चार युवक लाठी-डंडे लेकर मेले में आ धमके। युवकों ने एक दुकान में झपट्टा मार दिया। दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवकों ने लाइट रूम में घुसकर जेनरेटर बंद कर दिया। जेनरेटर बंद होते ही मेले में अंधेरा छा गया। विरोध करने पर जेनरेटर मालिक मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौतलनगला निवासी राजेंद्र की पिटाई कर दी गई। चीख-पुकार की आवाज पर कई दुकानदार भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने मेलाध्यक्ष कस्बे के निवासी राजेश कुमार को बुला लिया। राजेश ने युवकों को पहचान लिया।
विज्ञापन

दुकानदारों को हावी होता देख युवक लूट की घटना को अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम हो गए। उन्हें मौके पर भागना पड़ गया। मेलाध्यक्ष राजेश ने चौकी पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर पहुंचकर दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला। राजेश ने बताया कि दुकानदार एकजुट होकर मुकाबला नहीं करते तो लूट की बड़ी घटना हो जाती। मेलाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कछला कसबे से सटे भट्टा नगला इलाके के निवासी बबलू पुत्र नेमसिंह, श्रीनिवास पुत्र लक्ष्मण, उसके भाई करतार सिंह उर्फ अरुण, सत्यभान पुत्र छंगे के खिलाफ लूट की कोशिश और मारपीट करने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इंसेट
देर रात तक रहा अफरातफरी का माहौल
उझानी। दशहरा मेला में लूट की कोशिश की घटना के दौरान ज्यादातर दुकानदार सहम गए थे। इनमें कई दुकानदार आसपास इलाके के निवासी थे, सो उन्होंने आरोपियों को उनके मकसद में सफल नहीं हाने दिया। जिस वक्त जेनरेटर को बंद कराया गया, उसके बाद से ही अफरातफरी मच गई। मेला में चल रहे मनोरंजक कार्यक्रम को छोड़ दर्शक बाहर निकल आए। देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed