फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ही युवक ने गांव की एक 24 वर्षीय युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परिवार वालों ने जब युवती की दूसरी जगह तय करनी चाही तो आरोपी ने अपने बहनोई के साथ आकर युवती के घर वालों को धमकाया। अब वह शादी करने से मुकर गया। पुलिस ने युवती की ओर से आरोपी मनमोहन और उसके बहनोई रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका गांव के ही उसकी बिरादरी के मनमोहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले मनमोहन ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बात की जानकारी जब उसके पिता को हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस बात की जानकारी मनमोहन को हुई तो वह अपने बहनोई के साथ उसके घर आ धमका और धमकी देते हुए कहा कि दूसरी जगह शादी करोगे तो तुम्हारी पुत्री को गोली मार देंगे। इस पर एक ही बिरादरी होने के कारण पिता भी शादी करने के लिए राजी हो गए। इसी बीच मनमोहन के बहनोई रामगोपाल ने मनमोहन की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसके पिता मनमोहन और उसके बहनोई रामगोपाल से बातचीत की। तब दोनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed