फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धर्मस्थल निर्माण पर तनाव, दो पक्ष आमने सामने

धर्मस्थल निर्माण पर तनाव, दो पक्ष आमने सामने

Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
धर्मस्थल निर्माण पर तनाव, दो पक्ष आमने सामने
बिथरी चैनपुर। सैदूपुर कुर्मियान गांव में एक विवादित स्थान पर धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव में तनाव की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। हालांकि एक पक्ष ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत की है। कहा है कि कुछ लोग धर्मस्थल में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। माहौल सामान्य होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में एक धर्मस्थल को लेकर कई साल से विवाद है। एक समुदाय ने 2010 में वहां चबूतरा बनाकर इबादत शुरू करने की कोशिश की। तनाव के बाद इसे रोक दिया गया। दो साल बाद रहे एक एसओ ने धर्मस्थल की नींव रखवा ली तो एक समुदाय ने टिनशेड डाल लिया। फिर इबादत की कोशिश की गई जिसे दूसरे पक्ष ने सफल नहीं होने दिया। तब से हर साल त्योहारों पर एक पक्ष वहां इबादत की कोशिश करता है तो दूसरा पक्ष पुलिस की मदद से इसे रोक देता है। बुधवार सुबह एक पक्ष ने धर्मस्थल पर कुछ निर्माण शुरू करा दिया। प्रशासन की रोक के बावजूद हो रहे निर्माण की जानकारी जब दूसरे पक्ष को मिली तो उन्होंने ईटें गिरा दीं। इससे तनातनी का माहौल बना तो ग्राम प्रधान कुलदीप गंगवार ने इसकी सूचना विधायक पप्पू भरतौल को दी। विधायक की सूचना पर एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर दोनो समुदाय के लोगों को समझाकर शांत किया। प्रधान ने बताया कि प्रशासन की बिना अनुमति के बार-बार निर्माण की कोशिश से तनाव फैलता है। एसएचओ ने बताया कि एक पक्ष ने धर्मस्थल निर्माण तो दूसरे ने उसमें तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। ऐसा मौके पर कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों को समझा दिया है कि खुराफात की तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed