{"_id":"5c44d55fbdec224ba94b61c7","slug":"141548014943-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजहब छुपाया तो सह लिया, बेवफाई की तो सरेआम धुन डाला प्रेमीको","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजहब छुपाया तो सह लिया, बेवफाई की तो सरेआम धुन डाला प्रेमीको
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ससुरालियों से विवाद के बाद एक बच्चे संग अलग रह रही युवती को धोखा देने वाले प्रेमी पर संडे काफी खराब गुजरा। प्रेमिका ने उसे कुछ लोगों के साथ पकड़कर बटलर प्लाजा जैसी भीड़भाड़ वाली जगह जमकर पीटा। दो अन्य लड़कों ने भी युवती का साथ देकर खूब लात-घूंसे चलाए। करीब बीस मिनट चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी फरार हो गया। गुस्से से बड़बड़ाती युवती भी निकल गई। दोनों में से किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
दोपहर दो बजे बटलर प्लाजा खासा गरमा गया जब एक दुकान के सामने युवती ने बातचीत के दौरान ही सैंडल निकालकर सामने खड़े युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए पड़ोस के पेट्रोल पंप की ओर भागा तो युवती और उसके साथ आए दो लोग पीछे दौड़ पड़े। इन्होंने पंप पर उसे पकड़ लिया। थप्पड़ से लेकर लात-घूंसे तक बरसाए गए। बचाव में युवक ने भी हाथ-पैर फेंके और फिर भाग निकला। युवती ने बताया कि विवाद के बाद उसके दो बच्चे ससुरालियों ने रख लिए हैं तो एक बेटी उसके पास है। वह कर्मचारी नगर इलाके में किराए पर रहती है और प्राइवेट जॉब कर बेटी पाल रही है। चार साल से फतेहगंज पश्चिमी इलाके के युवक से उसके संबंध हैं। युवक ने अपना धर्म छुपाकर उससे दोस्ती की। काफी समय बाद सच पता लगा तो भी वह बर्दाश्त कर गई। युवक अपराधी छवि का है। कई बार उसे छुड़वाया और जमानत कराई। अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। उसने दोस्त की ममेरी बहन से संबंध बना लिए हैं और उसी से शादी करना चाहता है। उसने विरोध किया तो दो दिन पहले उसे घर में घुसकर पीटा। लगातार धमकियां दे रहा है। आज ये मिल गया तो उसके बातचीत के लहजे से उसे गुस्सा आ गया और मारपीट की नौबत आ गई।