फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किसान एक्सप्रेस में सीट को लेकर फौजी और प्रिंसिपल में मारपीट

किसान एक्सप्रेस में सीट को लेकर फौजी और प्रिंसिपल में मारपीट

Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस में सीट को लेकर फौजी और प्रिंसिपल में मारपीट
 बर्थ पर बैठने को लेकर फौजी और प्रिंसिपल में मारपीट हो गई। मामला ट्वीट के जरिये रेल मंत्री तक पहुंचा तो रेलवे कंट्रोल रूम ने जीआरपी जंक्शन को कार्रवाई के लिए मेसेज भेजा। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को उतार लिया। बाद में फौजी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

फैजाबाद के फौजी सूरज कुमार की फिरोजपुर में तैनाती है। उनका किसान एक्सप्रेस के बी-1 कोेच में रिजर्वेशन था। धामपुर के एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रजत कुमार का भी रिजर्वेशन इसी कोच में था। फौजी सूरज कुमार की लोअर बर्थ और डॉ. रजत की अपर बर्थ थी। लखनऊ से ट्रेन चलने पर डॉ. रजत नीचे वाली बर्थ पर बैठ गए। इस पर फौजी ने आपत्ति की, लेकिन वह आठ बजे तक के नियम का हवाला देते हुए बर्थ से नहीं हटे। यह बात सूरज को नागवार लगी। इसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई। प्रिंसिपल ने रेल मंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने दोनों को उतार लिया। डॉ. रजत की तहरीर पर पुलिस ने फौजी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर सोमवार को उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल की तहरीर पर फौजी का शांतिभंग में चालान किया गया। प्रिंसिपल की उम्र करीब 59 साल की थी। लिहाजा फौजी पर ही कार्रवाई की गई। - अनूप शर्मा, एसओ जीआरपी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed