{"_id":"5b6348124f1c1bb8538b6a63","slug":"141533233170-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी से लड़कियों को फंसाता था नईम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी से लड़कियों को फंसाता था नईम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा की एक महिला को फेसबुक पर अनिल शर्मा बनकर फंसाने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी बदायूं के नईम को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस की छानबीन में सामने आया है कि नईम सोशल साइट पर छद्म नामों से फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। नईम की गिरफ्तारी के बाद आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने सोशल साइट पर फर्जी तरीके से बनीं आईडी की निगरानी के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
गोवा के कारमोलिम बारवी की रहने वाली तलाकशुदा युवती के मुताबिक सितंबर, 2015 में उसकी फेसबुक पर एक युवक से बातचीत हुई तो उसने अपना नाम अनिल शर्मा बताया। दोस्ती होने के बाद दिसंबर, 2015 में युवती कथित अनिल के बुलावे पर उससे मिले आगरा पहुंची। वहां से वह युवती को बदायूं के कस्बा इस्लामनगर में अपने घर ले जाने की बात कहकर संभल में अपनी बहन के घर ले गया और शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। युवती जब जिद करके इस्लामनगर पहुंची तो अनिल शर्मा के नईम खान होने का भेद खुला। युवती को यह भी पता चला कि नईम कुंवारा नहीं है बल्कि शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद युवती ने गोवा के तानजीम थाने में 13 अप्रैल को नईम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
फेसबुक से ढूंढे जाते हैं सॉफ्ट टारगेट
युवती ने आईजी ध्रुवकांत ठाकुर को फोन करके मदद मांगी। आईजी के निर्देश पर नईम की घेराबंदी की गई। गोवा पुलिस की एक टीम ने बुधवार को उसे इस्लामनगर से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में फेसबुक पर उसके कई फर्जी खाते मिले हैं। लड़कियों की आईडी से वह सोशल साइट पर सॉफ्ट टारगेट ढूंढता था। फिर बातचीत करके फर्जी आईडी से खुद को व्यवसायी और समाजसेवी के तौर पर पेश करता था।
विज्ञापन
बदायूं पुलिस ने नईम की घेराबंदी कर रखी थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने नईम खान को पकड़ लिया है। उसकी कई फर्जी आईडी मिली हैं। पुलिस को सोशल साइट पर फर्जी आईडी की निगरानी के लिए कहा गया है। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी