फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों पर पुलिस पिकेट

हर मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों पर पुलिस पिकेट

Fri, 27 Jul 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हर मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों पर पुलिस पिकेट
यूपी पुलिस
खुफिया विभाग ने सावन के मद्देनजर बरेली जिले को सर्वाधिक संवेदनशील माना है। इसके चलते कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अब तक दो हजार खुराफाती मुचलका पाबंद किए जा चुके हैं। हर शिव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे और हर रास्ते पर पुलिस पिकेट का इंतजाम किया गया है। इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही दो कंपनी पीएसी और आईटीबीपी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सावन में खुराफातियों पर नजर रखने के लिए हर शिव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रा वाले सभी मार्गों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सावन के लिए दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी भी तैनात रहेगी। किसी नए रास्ते से कांवड़िए नहीं गुजर सकेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीजे की धुनों पर रहेगा विशेष ध्यान
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक करीब दो हजार लोग मुचलका पाबंद किए गए हैं। इसके अलावा खुराफातियों पर मिनी गुंड़ा एक्ट और रेड कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डीजे पर बजने वाले भजनों, गीतों पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल हुए थे चार विवाद
सावन के महीने में पिछले साल अलीगंज के गांव खैलम, सीबीगंज के गांव महेशपुर, बहेड़ी के गांव नरायन नगला और भुता के गांव फैजनगर-मलपुर में विवाद हुआ था। इसमें खैलम का विवाद काफी बड़ा था। इसके चलते वहां कई दिनों तक फोर्स तैनात रही थी। इन चारों ही स्थानों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


बदायूं के लिए नई योजना
बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा कई स्थानों पर मुस्लिम आबादी से गुजरती है। सावन के दौरान अचानक यहां किसी की मौत होने पर कई बार जनाजा और कांवड़िया एक साथ सड़क पर आ जाते हैं। इसके लिए खासतौर से निर्देश दिए गए हैं कि वहां पहले से नेटवर्क बना लिया जाए, ताकि कांवड़िया और जनाजा के एकसाथ सड़क पर आने के दौरान कोई विवाद न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed