{"_id":"5b0c5d7b4f1c1bf76e8b5112","slug":"141527537019-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी किट में आग लगने से कार बनी आग का गोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएनजी किट में आग लगने से कार बनी आग का गोला
Updated Tue, 29 May 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
बड़ा बाईपास पर एसेंट कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार ग्रीन पार्क निवासी विवेक कुमार समय रहते कूद गए, जिससे उनकी जान बच सकी। लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल गाड़ी ने बड़ा बाईपास पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन उस वक्त तक सिर्फ ढांचा ही बचा था।
ग्रीन पार्क में रहने वाले विवेक राय एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह घर से बड़ा बाईपास की तरफ ऑफिस के काम से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक पिछले हिस्से से कार में धुआं उठने लगा। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। वह घबराकर कार से कूद पड़े और कार आग से पूरी तरह घिर गई। उन्होंने बताया कि सीएनजी किट लगी थी, हो सकता है उसी में आग लगी हो, जिसके बाद पूरी कार चपेट में आ गई।