फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पंखियो के गांव में पुलिस मुठभेड़ ें कल्लू गिरफ्तार

पंखियो के गांव में पुलिस मुठभेड़ ें कल्लू गिरफ्तार

Wed, 16 May 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पंखियो के गांव में पुलिस मुठभेड़ ें कल्लू गिरफ्तार
फोटो --
विज्ञापन


लुटेरा कल्लू अंगूरी टांडा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बदायूं हाईवे से बाइक लूटने के बाद साथियों संग पंखियों के गांव में छिपा था
पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार करने के बाद उसके साथी विष्णु को भी पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बदायूं हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक राहगीर से बाइक, नकदी लूटने के बाद बदमाश पंखियों के गांव अंगुरी टांडा में जा छिपे। उनकी लोकेशन मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची तो मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करके चौबारी के शातिर बदमाश कल्लू उर्फ अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने कल्लू के साथी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार रात 9.30 बजे भमोरा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर सारथू निवासी अब्दुल गनी से चार बदमाशों ने बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। अब्दुल ने घटना की रिपोर्ट सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ द्वितीय अशोक मीना की अगुवाई में आसपास के गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच पुलिस को बदमाशों के पंखियों के गांव में अंगूरी टांडा में छिपे होने की खबर मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चौबारी के बदमाश कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बाइक भी बरामद हो गई, जबकि कल्लू के तीन साथी भाग गए। सीओ द्वितीय ने शाम को बदमाश विष्णु को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस अब कल्लू के साथी इश्तियाक और विजय को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed