फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टीवी देखते-देखते चेयरमैन ने खुद को मारी थी गोली

टीवी देखते-देखते चेयरमैन ने खुद को मारी थी गोली

Fri, 16 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
टीवी देखते-देखते चेयरमैन ने खुद को मारी थी गोली
फरीदपुर (बरेली)।
विज्ञापन

चैयरमैन रामसरन गुप्ता उर्फ लाला राम की कनपटी पर गोली लगने के 55 घंटों बाद शव के साथ परिवार के फरीदपुर पहुंचने पर घर में पुलिस की छानबीन के बाद एसपी देहात ने चेयरमैन की हत्या किये जाने से इंकार कर दिया। उनके अनुसार चैयरमैन ने पारिवारिक विवादों के चलते खुदकशी की थी। दिल्ली से लौटने के बाद उनकी पत्नी गिरजा रानी ने खुलासा किया कि चेयरमैन मंगलवार दोपहर ढाई बजे घर के बेड पर लेटे हुए टीवी देखते देखते अपने ही रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। चेयरमैन लाला राम गुप्ता का शव गुरुवार रात नौ बजे दिल्ली से फरीदपुर स्थित घर लाया गया। यहां पहुंचने के दौरान पुलिस ने चेयरमैन के पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता से घर के ताले खुलवाए और पुलिस ने अपने डाले गए ताले भी खोले। घर में पहुंचकर छानबीन की तो ड्रेसिंग टेबल से रिवाल्वर बरामद हो गया। जिसमें से एक गोली चल चुकी थी और चार कारतूस जीवित थे। पुलिस ने मौके से खून से सनी हुई चादर और पानी में भीगा हुआ एक तकिया भी बरामद किया है।

पहले समझा दौरा पड़ा, खून देखकर उड़े थे होश
चेयरमैन की पत्नी गिरजा रानी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे लाला राम गुप्ता घर में पड़े तख्त पर लेटकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान फायर की आवाज हुई तो वह इलेक्ट्रानिक शोरूम से उठकर घर में आईं। उन्होंने नौकर शिवम को भी बुलाया। यहां चेयरमैन बेहोशी की हालत में पड़े थे। पहले वह समझी कि चेयरमैन को दौरा पड़ा है, इसलिए वे उनके हाथ पैर मलने लगे। सिर पर हाथ लगाया तो खून बह रहा था। इस पर वह घबरा गए और चेयरमैन को आनन फानन में बरेली के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया और वहां उनकी मौत हो गई। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को भी चेयरमैन के परिवार वालों ने लिखकर दिया है कि उन्होंने बीमारी से तंग आकर खुद ही अपने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पत्नी ने कनपटी पर तमंचा रखकर की थी खुदकुशी की कोशिश
नौकर शिवम ने बताया कि चेयरमैन के खुद को गोली मारने के बाद मौके पर आईं उनकी पत्नी गिरजा रानी ने उसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारने के लिए रिवाल्वर अपनी कनपटी पर रख लिया था। यह देख उसने रिवाल्वर छीना और अंदर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया। इसके बाद ड्राइवर के कहने पर पानी से भरी टब में तकिया धोने की कोशिश की। जिससे वह भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवाल्वर, ड्रेसिंग टेबल से उठाए फिंगर प्रिंट
इसके बाद डॉग स्क्वायड, फारेंसिक टीम आदि पुलिस बल एसपी देहात की अगुवाई में अंदर पहुंचा और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से खून में सनी चादर और एक तकिया बरामद किया, जो पानी से भीगे हुए थे। पास में ही पानी से भरी एक टब मिली। इसका नमूना भी लिया गया। ड्रेसिंग टेबल, रिवाल्वर, दरवाजे और दीवारों से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। रिवाल्वर, बुलेट और कपड़ों को जांच के लिए भेजा गया।
------
चार सुराग जो करते हैं खुदकशी की तरफ इशारा --
सुराग नंबर एक
चेयरमैन के कनपटी पर दाई तरफ गोली लगी, शव की दाई तरफ दीवार थी, इसलिए पुलिस मान रही है कि उन्होंने खुद ही गोली मारी।
सुराग नंबर दो
नौकर की बताई कहानी के बाद जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो ड्रेसिंग टेबल पर ही रिवाल्वर बरामद हुई। जिससे कहानी की तस्दीक हो गई।
सुराग नंबर तीन
पुलिस की जांच में बंद घर में किसी बाहरी व्यक्ति के अंदर घुसने के चिह्न नहीं मिले हैं। घटना के वक्त पीछे के दरवाजे पर ताला था, मुख्य द्वार पर नौकर खुद मौजूद था।
सुराग नंबर चार
रिवाल्वर और खोखा को जांच के लिए भेजा जा रहा। रिपोर्ट में शरीर में मिली बुलेट से मिलान होता है तो सिद्ध हो जाएगा कि चैयरमैन ने खुद को गोली मारी थी। कपड़े भी जांच के लिए भेजे गए।

पारिवारिक परेशानियों के चलते की खुदकशी
एसपी देहात ख्याती गर्ग के मुताबिक चेयरमैन के परिवार ने तहरीर नहीं सौंपी है। हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेयरमैन पारिवारिक स्थितियों से अवसाद में चल रहे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं परेशानियों के चलते उन्होंने खुदकशी की है।

पेन मिला सुसाइड नोट नहीं मिला
चैयरमैन जहां मिले थे, वहीं पास में मेज पर एक पेन रखा हुआ मिला, लेकिन कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस मान रही है कि अगर सुसाइड नोट लिखा गया तो उसको हटा दिया गया है।

साक्ष्य मिटाने की हुई थी कोशिश
घर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में खून से सने तकिया और चादर के दाग मिटाने की कोशिश हुई थी। फर्श पर पड़े खून को भी मिटाने की कोशिश हुई, यही वजह है कि घायल चैयरमैन को बाहर तक लाया गया, लेकिन फर्श पर खून नहीं मिला। परिवार ने घर से निकलने बाद नौकर को सबूत हटाने के लिए कहा था।

चार थानों की पुलिस ने भीड़ पर किया नियंत्रण
चेयरमैन का शव घर आने पर काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए फरीदपुर के अलावा फतेहगंज पूर्वी, भुता और भमोरा की पुलिस को लगाया गया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक में काफी धक्का मुक्की भी हुई।

 

चेयरमैन की मौत के शोक में बंद रहा बाजार
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लालाराम गुप्ता की मौत के शोक में बृहस्पतिवार को नगर के साहूकारा तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा हुई। साथ ही व्यापारियों ने शोक में बाजार बंद रखा। नगर का बाजार मेन रोड, साहूकारा, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड और मठिया बाजार पूरी तरह से बंद रहे। चेयरमैन लालाराम गुप्ता नगर के व्यापार मंडल के संरक्षक भी थे। शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनकी ओर से कराए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें ऐतिहासिक चेयरमैन कहा। सभी वक्ताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं दीं। सभा में मौजूद रहे थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की मौत के कारणों पर पुलिस पूरी पारदर्शिता से जांच कर रही है। सभा में भाकियू के चौ. हरवीर सिंह, फ्यूचर के मुकेश गुप्ता, बार अध्यक्ष नरेश शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, म्यूज इंटर कालेज के योगेंद्र शर्मा, चेतना सोसायटी अध्यक्ष सुशील मित्तल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राव वीरेन्द्र अग्रवाल, महावीर जायसवाल, आर्य समाज प्रधान विजय बहादुर गौड़, नत्थूलाल आजाद, विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राणा, कैप्टन पीसी शर्मा आदि नगर के गण्यमान्य मौजूद रहे। सभा का संचालन बीएन अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed