{"_id":"593993e54f1c1bb1078b45c2","slug":"141496945637-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के छात्र ने गार्ड पर ताना तमंचा, बोला-गोली मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल के छात्र ने गार्ड पर ताना तमंचा, बोला-गोली मार दूंगा
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पर बीएसई नर्सिंग छात्र ने तमंचा तानकर धमकी दी। घबराये गार्ड ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। गुरुवार को बारादरी थाने में मेडिकल छात्र के माफी मांगने पर सुरक्षा गार्ड ने शिकायत वापस ले ली।
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में रिटायर्ड फौजी भगवान दास सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने बारादरी थाने में तहरीर सौंपी कि बीएसई नर्सिंग का एक रात करीब दो बजे हॉस्टल लौटा था। उन्होंने पूछा कि इतनी रात में कैसे आ रहे हो तो मेडिकल छात्र ने तमंचा निकाल लिया। धमकी दी उसको गोली मार देगा। गार्ड घबरा गए और शोर मचाया तो मेडिकल कॉलेज के लोग इकट्ठा हो गए। मेडिकल छात्र भाग गया। गार्ड ने रुहेलखंड चौकी पर सूचना दी। यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। गुरुवार को गार्ड की शिकायत पर मेडिकल छात्र को बारादरी थाने लाया गया। हालांकि छात्र के माफी मांगने पर गार्ड ने शिकायत वापस ले ली।