फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में मौत

बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में मौत
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास पर बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

हंसनगर कॉलोनी निवासी हरिप्रसाद आवास विकास में सुपरवाइजर हैं। उनका बेटा सत्येंद्र उर्फ अंशु गंगवार बीसलपुर रोड स्थित चौधरी हरनाम सिंह कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह नौकरी के लिए ऑनलाइन फार्म भरने कंप्यूटर सेंटर जाने को कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजन उसके मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब पौने दो बजे पुलिस ने कॉल रिसीव की और बताया कि मिनी बाईपास पर किसी वाहन ने अंशु की बाइक को टक्कर मार दी है। परिजन पहुंचे तो अंशु का शव मोर्चरी में मिला। उसकी बाइक भी मिनी बाईपास पर पड़ी मिली। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed