{"_id":"5c50bfebbdec2273a3396aea","slug":"131548795883-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर डकैती केस: पकड़े गए चोरों का दावा- ढाई लाख रुपए नहीं हम तो 22 लाख लूटकर लाए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधीनगर डकैती केस: पकड़े गए चोरों का दावा- ढाई लाख रुपए नहीं हम तो 22 लाख लूटकर लाए थे
Wed, 30 Jan 2019 02:34 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/शामली। गांधीनगर में सराफ अनिल अग्रवाल के घर पड़ी डकैती में वर्दीधारी बदमाशों को शामली के थाना भवन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने खुलासा किया कि गांधीनगर के सराफ अनिल अग्रवाल के घर से 22 लाख रुपये लूटे थे। जबकि सराफ ने रिपोर्ट सिर्फ ढाई लाख की कराई थी। शामली में बदमाशों की जानकारी बरेली पुलिस को भेजी गई है।
मंगलवार को शामली में हुई प्रेसवार्ता में बताया गया कि मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंग लीडर कुर्बान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों के कब्जे से 9एमएम का पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। कुर्बान निवासी गांव हिंड, थानाभवन है, जो गैंग का लीडर भी है। अन्य दो बदमाशों के नाम जब्बार निवासी नंगला भनवाड़ा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर और बिजेंद्र निवासी गांव सिलावर थाना आदर्श मंडी शामली है। बदमाशों ने 2 जनवरी की रात को सर्राफा व्यवसायी अनिल अग्रवाल के यहां पुलिस की वर्दी में करीब 22 लाख की डकैती डाली थी। हालांकि व्यवसायी ने करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस का सिपाही सराफ के घर में पहले घुसा था
इस गैंग में यूपी पुलिस के एक सिपाही के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गांधीनगर में यही सिपाही गेट खुलवाकर अंदर घुसा था। कुर्बान, जब्बार और बिजेंद्र शामली में पकड़े गए है जबकि चार बदमाश अंकित, कामिल, प्रवीण और शमीम बरेली में पकड़े जा चुके है। एक अन्य अजय अभी फरार है। सिपाही की जानकारी बरेली पुलिस को दी गई है। बदमाशों का कहना है कि वे सिपाही का नाम नहीं जानते, बल्कि सामने आने पर उसे पहचान सकते है। बरेली पुलिस सिपाही के बारे में छानबीन कर रही है।