{"_id":"5c080dfabdec221c9029c0bc","slug":"131544031738-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लड़े और सड़क पर सिर फोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर लड़े और सड़क पर सिर फोड़े
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिया बाजार के दो कपड़ा व्यापारियों में सोशल मीडिया पर हुई जंग सड़क तक आ गई। व्यापारियों और उनके स्टाफ के बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दो व्यापारी घायल हो गए, पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक व्यापारी को हिरासत में लिया गया है।
बारादरी के कांकरटोला निवासी तीन भाई शावेज, इमरान और सलमान की इस्लामिया मार्केट में कपड़े की दुकान है। शावेज का आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार अकरम फेसबुक पर सक्षम आनंद के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर दो दिन से सलमान को गाली दे रहा था। बुधवार शाम को शावेज इस संबंध में बात करने अकरम के पास गए तो उसने अपने नौकरों के साथ हमला कर दिया। बीच बचाव को इमरान आया तो उसे भी पीटने लगे। वे दोनों भागे तो पीछे से पथराव कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने अकरम को हिरासत में ले लिया और घायल शावेज एवं इमरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में अकरम ने आरोप लगाया कि दोनों भाई उसकी दुकान में लूट करने आए थे। धक्का-मुक्की में गिरकर चोटिल हो गए।