फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टॉप कैरेट शोरूम ज्वैलर्स लूट:मास्टर माइंड सतनाम की तलाश में पुलिस ने पंजाब में डाला डेरा

टॉप कैरेट शोरूम ज्वैलर्स लूट:मास्टर माइंड सतनाम की तलाश में पुलिस ने पंजाब में डाला डेरा

Thu, 30 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
टॉप कैरेट शोरूम ज्वैलर्स लूट:मास्टर माइंड सतनाम की तलाश में पुलिस ने पंजाब में डाला डेरा
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से एक करोड़ की लूट के मास्टर माइंड सतनाम की पंजाब में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम ने वहां डेरा डाल दिया है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि सतनाम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर स्थित टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से चार जून को बदमाशों ने एक करोड़ के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने सुभाषनगर में रहने वाले ऑटो ड्राइवर शंकर को पकड़कर घटना खुलासा किया था। इसके बाद पंजाब से निर्मल को पकड़ा गया। लूट में शामिल मनोज शाहजहांपुर में एक दूसरे मामले में सरेंडर करके जेल चला गया। पुलिस ने उसको रिमांड पर लेकर 16 लाख रुपये के जेवर बरामद किए थे। फरार चल रहे मास्टर माइंड सतनाम और राजेश उर्फ झंडू की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सतनाम की लोकेशन मिल गई है। उसका अड्डा भी पता चल गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने पंजाब में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed