फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिपाहियों की सेटिंग से पेशी पर आने वाले बंदियों को मिलते हैं मोबाइल

सिपाहियों की सेटिंग से पेशी पर आने वाले बंदियों को मिलते हैं मोबाइल

Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों की सेटिंग से पेशी पर आने वाले बंदियों को मिलते हैं मोबाइल
वीडियो की फुटेज ---
विज्ञापन


सिपाहियों की सेटिंग से पेशी पर आने
वाले बंदियों को मिलते हैं मोबाइल

कोर्ट परिसर में जानलेवा हमले के दो आरोपियों के मोबाइल पर बात करने का वीडियो वायरल
एसएसपी ने वीडियो सामने आने के बाद बैठाई जांच

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पेशी पर आने वाले बंदियों को कोर्ट परिसर में हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को वायरल एक वीडियो में सामने आई। वीडियो कोर्ट परिसर में बनाया गया। इसमें जानलेवा हमले के आरोपी दो भाई इत्मीनान से मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं। उनके करीब परिजन भी मौजूद हैं, लेकिन दो मिनट के वीडियो में कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा है। पेशी पर आने वाले बंदियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के नदारद होने और मोबाइल पर खुलेआम परिजनों के साथ बैठकर बात करने के वीडियो के मामले में एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
वीडियो में नजर आने वाले दोनों बंदी सिविल लाइंस निवासी जसवीर और तनप्रीत हैं। दोनों के खिलाफ अक्तूबर, 2012 में सिविल लाइंस निवासी नितिन जायसवाल ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में साढ़े पांच साल से यह मामला चल रहा है। वीडियो वायरल करने वाले के मुताबिक दोनों आरोपियों की पुलिसकर्मियों से अच्छी सेटिंग रहती है। यूं तो बाहर के खाने की मनाही रहती है, लेकिन उनके लिए घर से बना खाना आता है। उन्हें बाहर बात करने के लिए मोबाइल भी मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक दोनों बंदियों का वीडियो और कोर्ट परिसर में बाहर से खाने की शिकायत पहुंची है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में जिन पुलिसकर्मियों की गलती सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बंदियों के कोर्ट में लाने और ले जाने के दौरान सुरक्षा की दोहरी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी लॉकअप में होती है मारपीट
बता दें कि बीते दिनों में बाहर से सिगरेट, गुटखा और खाने की सामग्री को लेकर बंदियों और पुलिसकर्मियों में मारपीट के दो मामले भी सामने आ चुके हैं। इन मामलों में बंदियों की भिड़ंत बाहर के खाने के विवाद में हुई है। जबकि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो बंदी बिना सुरक्षा के कोर्ट परिसर में मोबाइल पर बातचीत कर रहे हैं।


झूठे मामले में फंसाया, अब वीडियो वायरल करके साजिश की
इस मामले में तनप्रीत की पत्नी अमरवीर कौर ने फोन पर बताया कि प्रॉपर्टी के एक विवाद में उनके पति और देवर जसवीर को झूठे केस में फंसाया गया। यह वीडियो भी विरोधी पक्ष के लोगों की एक साजिश है। एक प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के दौरान चेक बाउंस होने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा था। 20 अक्तूबर 2012 में अटैक दिखाकर तनप्रीत और जसवीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed