{"_id":"5aadec374f1c1bbc758b61fe","slug":"131521347639-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्रा पर शादी का दबाव बनाने वाले डॉक्टर पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल छात्रा पर शादी का दबाव बनाने वाले डॉक्टर पर रिपोर्ट
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
एक एमबीबीएस छात्रा को भाई की हत्या की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर करने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस की जांच में यह मामला छेड़छाड़ या धमकाने का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला है।
मौलानगर निवासी पीड़ित पिता ने अपनी बेटी को धमकाने की तहरीर प्रेमनगर थाने में सौंपी। उनके मुताबिक उनकी बेटी को बीएएमएस डॉक्टर विक्की कश्यप ने उसके भाइयों को मार देने की धमकी देकर शादी करने के लिए बाध्य किया। उसने छात्रा को डरा-धमकाकर सीबीगंज स्थित अपने क्लीनिक पर बुलाया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की। थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दी।
पुलिस की जांच में आई प्रेमप्रसंग की कहानी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती का एमबीबीएस में एडमिशन डॉ. विक्की ने ही कराया था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध हैं। पिछले दिनों अनबन होने के बाद विक्की ने छात्रा की छोटी बहन से बातचीत शुरू कर दी तो छात्रा ने उसे शादी की बात करने के लिए घर बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। बकौल पुलिस, इसके बाद छात्रा अपनी बहन को लेकर उसके क्लीनिक पर पहुंची और वहां मारपीट की।