फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पशु तस्करों ने इस्कॉन की गौशाला से पशु लूटे

पशु तस्करों ने इस्कॉन की गौशाला से पशु लूटे

Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने इस्कॉन की गौशाला से पशु लूटे
पशु तस्करों ने इस्कॉन की गौशाला से पशु लूटे
विज्ञापन


केयर टेकर को बंधक बनाकर मारपीट की
पुलिस के पीछा करने पर सैदपुर के पास पशुओं को छोड़कर भागे

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नैनीताल रोड पर इस्कॉन मंदिर की गौशाला पर बृहस्पतिवार रात हथियारबंद पशु तस्करों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और मंदिर की गौशाला में बंधे आठ गोवंशीय पशुओं को लूटकर भाग निकले। मंदिर के अन्य स्टाफ ने बदमाशों को भागते देखा तो पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस की घेराबंदी से घबराये बदमाश पशुओं को छोड़कर भाग निकले, हालांकि यह मामला पुलिस पूरी तरह से दबा गई। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।
इस्कॉन मंदिर के चौकीदार वीरेंद्र के मुताबिक रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे पांच से छह बदमाश गौशाला के अंदर घुस आए। बदमाशों के हाथ में तमंचा और लाठी-डंडे थे। उसने शोर मचाना चाहा तो मारपीट करके उसको बांधकर एक तरफ डाल दिया। उसके बाद गौशाला से आठ पशुओं को खोलकर भाग निकले। मंदिर में मौजूद एक अन्य स्टाफ को जब लूट का पता चला तो उसने यूपी 100 पुलिस को इत्तला दी। इसके बाद इज्जतनगर थाने की पुलिस भी सक्रिय हो गई। कुछ देर में हाईवे पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई। पुलिस के पीठा करने पर बदमाश कुछ आगे पशुओं को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


चौकीदार की तरफ से तहरीर पुलिस को मिल गई है। उसकी लिखापढ़त की जा रही है। बदमाश पशुओं को सड़क पर छोड़कर भाग गये थे।- नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय


अभ्यास के दौरान कई एंटी रायट गन दे गईं धोखा
बरेली। पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड पर दंगा नियंत्रण उपकरणों की ट्रेनिंग ली गई। अभ्यास के दौरान एंटी रायट गन नहीं चली। सभी थानों के प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और एसपी रेंक के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। एडीजी ने पद ग्रहण के बाद दंगा नियंत्रण पर खास जोर दिया है। यही वजह है कि हर शुक्रवार सुबह थानों के पुलिस कर्मियों की परेड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed