फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वाणिज्य कर छपा

वाणिज्य कर छपा

Sat, 24 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर छपा
ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर छापे, टैक्स चोरी का माल जब्त
विज्ञापन

वाणिज्य कर टीम ने लीची बाग में की कार्रवाई
मीरगंज में पकड़ा गया कीमती लकड़ी का स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
वाणिज्य कर विभाग ने लीची बाग किला स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। टीम ने ट्रांसपोर्ट गोदामों में कागजों के बगैर रखा पांच लाख रुपये कीमत का माल जब्त कर लिया। कारोबारी वैधानिक प्रपत्र टीम को नहीं दिखा पाए। मीरगंज में भी छापामार कार्रवाई में टैक्स चोरी कर लाई जा रही लकड़ी पकड़ी गई।
शुक्रवार दोपहर एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने किला स्थित लीची बाग में ट्रांसपोर्ट गोदामों की चेकिंग कराई। यूनिवर्सल, जनता एक्सप्रेस और बांबे बरेली गुड्स कॅरियर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदामों में पांच लाख से अधिक का अनधिकृत माल पाया गया। बताया जाता है चोरी-छिपे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से टैक्स चोरी कर ट्रांसपोर्ट कंपनियां सामान लाकर गोदामों में भर लेती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे रिटेलर को माल की सप्लाई करती हैं। छापा टीम ने पकड़े गए सामान के अभिलेख तलब किए हैं। ट्रांसपार्टरों के समय मांगने पर टीम ने पांच दिन की मोहलत दी है। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई होगी। छापे में संजय मिश्र, विजय कुमार, नीरज वर्मा, अवनीश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, मीरगंज स्थित लभारी गांव में टॉप फ्रूट कंपनी के व्यवसायिक स्थल पर टीम ने छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में विनियर लकड़ी का स्टाक पाया गया। लकड़ी गाड़ियों में लोड की जा रही थी। शुक्रवार शाम चार बजे पहुंची टीम ने मौके पर मिले श्रमिकों से पूछताछ की। इसमें अवैध कारोबार की पुष्टि हुई। छापा टीम ने बताया कि व्यापारी ने विभाग में सौंपे गए वार्षिक रिटर्न में कारोबार एक करोड़ रुपये से कम दर्शाया है। इस तरह एक करोड़ से अधिक की बिक्री छिपाने का खुलासा हुआ। छापा टीम ने मौजूद स्टॉक को जब्त कर व्यापारी की सुपुर्दगी में दे दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर लालजीत यादव के नेतृत्व में छापा कार्रवाई पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed